पनीर भुर्जी | पंजाबी स्टाइल में पनीर भुर्जी कैसे बनाये - हिन्दीं रेसिपी
पनीर भुर्जी:-लोक प्रिय और स्वादिष्ट उत्तर भारतीय रेसिपी है जिसे क्रम्बल पनीर से बनाया है। ओर यह पनीर भुर्जी रेसिपी पंजाबी स्टाइल में है और इसे घर में बनाना बहुत ही आसान है।यह व्यंजन जल्दी के साथ बन जाता है और रोटी या पराठे के साथ बहुत ही बढिया लगता है। यह सच में पहले पनीर व्यंजनों में से एक है जिसको मैंने बनाना सीखा था, वह इसलिए कि इसको बनाना बहुत सरल था। पनीर भुर्जी एक बहुत ही आसान और लाजबाव डिश है।आज हम पनीर भुर्जी बनाना सिखेंगे। तो चलिए आज जानते हैं। पनीर भुर्जी बनाने की विधि।
![]() |
| Paneer Bhurji Recipe |
जरूरी टिप्स
वैसे तो नमक, हलदी पाऊडर और लाल मिच्र डालकर भी बाना सकते हैं। अगर हो तो आप इसे ओर बढीया तरीके से बना सकते है।
पनीर भुर्जी की सामग्री
3/4 लोगों के लिये
पनीर 250 ग्राम कसा हुआ
नमक 1/2 छोटा चमच
1/4 लाल मिर्च पाउडर
2 हरि मिर्च
1/4 जीरा
1/4 धनिया पाउडर
1 बडा चम्मच तेल
1 छोटा प्याज
1 टमाटर
1 छोटा चमच अदरक और लहसून पेस्ट
पनीर भुर्जी रेसिपी की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें करें।
जब तेल गरम हो जाए तब जीरा डाल दिजिए। जीरा हलका सा बराऊन हो जाए तब इसमें कटा प्याज डालकर हिलाइए और जब प्याजआधा पक जाए हलदी पाऊडर,लाल मिर्च,नमक,धनिया पाऊडर,हरि मिर्च डालकर हिलांए।
और साथ ही अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दिजिए हलका सा पकाने के बाद इसमें कटे हुऐ टमाटर डालकर हिलाऐं। जब टमाटर आधे पक जाए तो इसमें कसा हुआ पनीर भी डाल दिजिए।
अब आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से पका सकते हो।पनीर भुर्जी | पंजाबी स्टाइल में तैयार है।
जरूरी बात
उमीद है कि आपको दी गई जानकारी से रेसिपी बनानी आ गई
होगी।
अब आप इसे घर पर झटपट से बना सकते हैं। कम समय और जायदा टेस्ट के कारण ये एक बढीया रेसिपी है।
अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आई हो तो आप हमें फोलो भी कर सकते है। जिससे कि हमारी आने वाली नई - नई रेसिपीस का आनंद ले सकते हो। धन्यावाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें