मिर्ची पनीर बनाने की विधि, मिर्ची पनीर कैसे बनायें,हिन्दीं रेसिपी।
मिर्च पनीर भारत और चीनी व्यंजनों में से एक लोकप्रिय नुस्खा है। इसे बनाने के कई तरीके हैं। आप इसे सूखा, अर्ध शुष्क या ग्रेवी संस्करण बना सकते हैं। इस पोस्ट में मैं सूखा और अर्ध शुष्क संस्करण साझा कर रहा हूं। भारतीय चीनी व्यंजनों में से एक पसंदीदा व्यंजन मिर्च पनीर है जो मिर्च चिकन का शाकाहारी संस्करण है। मिर्ची पनीर नाम सुनते Kही मुंह में पानी आ जाता है। यह रोटी और परांठे के साथ बहुत ही लाजवाब लगता है। चलो चलते है। मिर्ची पनीर रेसिपी की और।
![]() |
| मिर्ची पनीर बनाने की विधि, मिर्ची पनीर कैसे बनायें,हिन्दीं रेसिपी। |
मिर्ची पनीर की सामर्गी
4-5 लोगों के लिए
2 बडे चम्मच तेल
2 बढी शिमला मिर्च
250 ग्राम पनीर
2 प्याज
2 टमाटर
1/2 चम्मच नमक
1/2 मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अजीना मोटो(चाहो तो डाल सकते हो या ना डालो तो भी चलेगा)
सोआ सोस,टोमेटो सोस,चिली सोस स्वाद अनुसार
मिर्ची पनीर बनाने की विधि :-
अब हम सिखेंगे मिर्ची बनाने की विधि। मिर्ची पनीर बनाने के लिए एक कडा़ही लें। (पैन हो तो बढीया है) अब कडा़ही तेल डालें
जब तेल गर्म हो जाए। तब उसमें शिमला मिर्च डालें। और उसके साथ ही प्याज डाल दें।
प्याज और शिमला आधे गल जाने दे। और हिलाते रहें।
जब शिमला मिर्च और प्याज आधे गल जाए तब इसमें टमाटर डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें नमक,मिर्च पाउडर,अजीना मोटो,और काली मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
टमाटर गलने के बाद अब इसमें पनीर डाल दें।
पनीर डालने के बाद अब इसमें चिली सोस,सोआ सोस,और टोमेटो सोस डालें।
और अच्छे से मिक्स करें। थोडी देर पकाएं और फिर गैस को बदं कर दें
आपकी मिर्ची पनीर रेसिपी तैयार है।
मिर्ची पनीर रेसिपी में वैसे तो आप गाजर ,पत्ता गोभी और भी सब्जीयाँ डाल सकते है। मैंने आपको सिम्मपल और आसानी से बनने के लिऐ रेसिपी बताई है। वैसे पत्ता गोभी लोग कम ही पसंद करते है। अगर आपको अच्छी लगती है तो आप डाल सकते है। और आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कामेंट कर के बताईएगा और हमारी नई रेसिपीस के लिए फोलो कर दीजिएगा धन्यावाद।
hmnbu*bvmmggb

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें